उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, विशेष पूजा अर्चना कर की देश की प्रगति व मंगल की कामना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे।

उप राष्ट्रपति वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पहुँचे हर्षिल हेलीपैड

आज दोपहर बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डा़ सुदेश धनखड़ वायुसेना के हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुँचे। जहाँ पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। उप-राष्ट्रपति अपराह्न 2 बजे सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पंहुचे। गंगोत्री आगमन पर तीर्थपुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने  उप राष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – हमें विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सक्रिय रूप से तैयार रहने की जरूरत- थल सेना प्रमुख

विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद किया प्राप्त

उप राष्ट्रपति धनखड़ एवं उनकी पत्नी ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के साथ गंगा तट पर जाकर पूजन कर देश की प्रगति व लोक मंगल की कामना की। उपराष्ट्रपति  गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उप राष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

(Visited 235 times, 1 visits today)