केन्द्रीय श्रम, वन, पर्यावरण एवं जलवायु ,परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित सीएम आवास में मुलाकात की।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग से सम्बंधित सभी मामलों का शीघ्रता से समाधान किया जायेगा। इसके अलावा चर्चा के दौरान सीएम ने वनाग्नि से होने वाली घटनाओं की भी जानकारी दी। जिसपर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।साथ ही प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
उत्तराखंड आस्था का प्रमुख केंद्र-केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना
आदित्य एल1 छह जनवरी को एल1 प्वाइंट में करेगा प्रवेश ,इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दिया बड़ा अपडेट
भारत के पहले स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर का परीक्षण शुरू, सेना ने 59 जोरावर लाइट टैंकों के उत्पादन,आपूर...
मुख्यमंत्री ने जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग
(Visited 92 times, 1 visits today)