केदारनाथ में बनेगा सेल्फी पॉइंट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

केदारनाथ में सुशांत राजपूत के नाम पर सेल्फी पॉइंट बनाने के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की केदारनाथ फ़िल्म को किन्हीं कारणों से भले ही उत्तराखंड में बैन किया गया हो। लेकिन दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की याद में केदारनाथ में फ़ोटो पॉइंट बनाने के लिए पर्यटन मंत्री ने रुद्रप्रयाग प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं।


सेल्फी पॉइंट बनाने से बढ़ेंगे पर्यटन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कहा कि बॉलीवुड में बेहतरी प्रदर्शन करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सेल्फी पॉइंट केदारनाथ में खोला जाएगा। जहाँ जाकर पर्यटक उत्तराखंड की इन खूबसूरत वादियों की फोटो खींच सकें। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

2013 की आपदा पर बनी थी फ़िल्म

केदारनाथ की त्रासदी पर बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ में उत्तराखंड के केदारनाथ में 2013 की आपदा की कहानी दिखायी गयी है। कि कैसे अचानक आपदा आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गवायी। रास्ते टूटे और लोग वहीं जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने को मजबूर हो गये। शासन प्रशासन भी जरूरतमंदो तक पहुँचने में असमर्थ था। वो आपदा कई घरों, गाँवों ,परिवारों और रास्तों को तो निगल ही गयी थी। लोगों को प्रकृति से छेड़छाड़ के सही मायने भी सीखा गयी थी।

झेलना पड़ा उत्तराखंड में विरोध

2018 में आयी केदारनाथ फ़िल्म में जहाँ एक ओर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। वहीं दूसरी तरफ देश विदेश के पर्यटकों को केदारनाथ के प्रति आकर्षित भी किया था। लेकिन इसके बावजूद भी केदारनाथ फ़िल्म को उत्तराखंड के सिनेमाघरों में लगाने की अनुमति नहीं दी गयी। दरअसल इस फ़िल्म में अभिनेता को मुस्लिम कैरेक्टर का रोल प्ले किया था। जिसका भाजपा ने खूब विरोध भी किया। जिसका परिणाम ये हुआ कि उत्तराखंड में मूवी सिनेमाघरों में नहीं लगी।

(Visited 87 times, 1 visits today)

One thought on “केदारनाथ में बनेगा सेल्फी पॉइंट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

Comments are closed.