उत्तरकाशी “ट्रेजरी गबन केस” में पूर्व मुख्य कोषाधिकारी गिरफ्तार

देहरादून, शनिवार शाम को लोक सेवा आयोग उत्तराखंड की एक महिला अधिकारी को ट्रेजरी गबन केस में गोपनीय तरीके से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमानी स्नेह नामक ये महिला मुख्य कोषाधिकारी के पद पर कुछ साल पहले उत्तरकाशी में तैनात थी। जिस दौरान हिमानी स्नेह पर मुख्य कोषाधिकारी रहते हुए उत्तरकाशी कोषागार से लाखों रूपए के गबन का आरोप है।

ट्रेजरी गबन केस की आरोपी हिमानी स्नेह को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कनखल हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व ट्रेजरी ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य विभागीय अधिकारियों की गिरफ्तारी के रास्ते भी खुल गए हैं। अभियुक्त को विजिलेंस कोर्ट देहरादून में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कुछ महीने पहले ट्रेजरी विभाग में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद उत्तरकाशी थाने में कोषागार के वित्त नियंत्रक और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। ये मामला भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की विभिन्न धाराओं में 07 जनवरी 2022 को दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपयुक्त कार्यवाही शुरू की गई। जिसके अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने शनिवार को ट्रेजरी गबन केस की आरोपी हिमानी स्नेह को कनखल हरिद्वार की कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। गबन के मामले में लिप्त अन्य अधिकारीयों व कर्मचारियों के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

(Visited 12 times, 1 visits today)