उत्तराखंड: यमुनोत्री नेशनल हाईवे, खाई मे गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

यमुनोत्री नेशनल हाईवे में डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गयी। जिसमे 28 लोग सवार थे। इस हादसे में 22 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँच गयी है। 

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बस मे सवार सभी 28 यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। जो यमनोत्री दर्शन के लिए निकले थे। अभी कुछ देर पहले यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास बस गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य मे लग गयी है। रेसक्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। ताकि घायलों को जल्द से जल्द निकाला जा सके और उपयुक्त इलाज दिया जा सके।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50000 रुपये PMRFM फ़ंड से दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।  

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी है कि मैंने उत्तराखंड के सीएम जी से फ़ोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने व उनके समुचित इलाज की व्यवस्था का आग्रह किया है। मैंने पूरी घटना के रेस्क्यू के सम्बंध में पूरी जानकारी ली है और धामी जी के सतत सम्पर्क में हूँ। 

(Visited 24 times, 1 visits today)

One thought on “उत्तराखंड: यमुनोत्री नेशनल हाईवे, खाई मे गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

Comments are closed.