रुड़की में तिरंगे का हुआ अपमान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रुड़की- आज रूड़की के मच्छी मोहल्ले में एक मछली विक्रेता ने भारत के तिरंगे का बड़ा अपमान करते हुए तिरंगे से मछलियों को ढक दिया। दुकानदार का ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

भारत आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करके 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आजादी के इस उत्सव को देश अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस में इस बार तिरंगे को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तिरंगा सिर्फ घरों में ही नही बल्कि अपने वाहनों ,अपने संस्थानों और दुकानों पर भी लगाया।

लेकिन जितने सम्मान से राष्ट्र ध्वज को लगाया जाता है ठीक उसी सम्मान से राष्ट्र ध्वज को उतारकर सम्मानजनक स्थान पर रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी भी है। लेकिन कुछ लोग ये भूल जाते हैं । तिरंगे के अपमान की एक ऐसा ही मामला रुड़की से सामने आया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जो रुड़की के मच्छी बाजार का है। जहां एक मछली विक्रेता ने राष्ट्र ध्वज से मछलियों के वर्तन पर ढक दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।  रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(Visited 17 times, 1 visits today)