कुमाऊंनी बैठकी होली कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित, होली गीतों में ब्रज के गीतों की दिखी धूम

भारतीय विकास परिषद देहरादून की समर्पण शाखा द्वारा बल्लूपुर ग्रीन पार्क में बैठकी होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने शिरकत की।

मंगलवार को देहरादून के ग्रीन पार्क में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में ढोलक- हारमोनियम का संगीत और ब्रज के गीतों पर झूमने से महिलाएं खुद को नहीं रोक पायी। होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर के शिव के मन माही बसे काशी, शिव के मन माही बसे काशी…गीत से हुई। जिसके बाद महिला होलियारों ने होली के कई गीत गाकर वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की सयोजक निशा अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि होली के इस पावन मौके पर हम सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते है।

(Visited 31 times, 1 visits today)