38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां की तेज, वर्ष २०२४ में उत्तराखंड करेगा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2024 के सितंबर माह में प्रस्तावित 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। जिसकी शुरुआत में प्रदेश सरकार ने आयोजन स्थलों का चयन करके की है। आपको बता दें कि इन खेलों के लिए उत्तराखंड के सात जिलों में 34 विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिसके अंतर्गत 16 खेल स्पर्धाएं राज्य की राजधानी देहरादून में ही संपन्न होंगी। साथ ही राज्य सरकार इसमें तीन अन्य स्थानीय खेलों का चयन करना चाहती है। ये तीन खेल कौन से होंगे, इस पर अभी निर्णय होना शेष है।

 

प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार वर्ष 2016 से प्रयास कर रही है। यद्यपि, विभिन्न कारणों से ये खेल पीछे खिसकते रहे। अब उत्तराखंड को वर्ष 2024 में 37 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। ऐसे में प्रदेश सरकार इस आयोजन को उत्तराखंड के प्रचार-प्रसार के अवसर के रूप में भी देख रही है। इसीलिए प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

दरअसल प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों के लिए वर्ष 2016 से प्रयास कर रही है। मगर तब से लेकर अब तक विभिन्न कारणों से ये खेल लगातार पीछे खिसकते रहे। लेकिन अब फाइनली उत्तराखंड को वर्ष 2024 में 37 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। जिसको प्रदेश सरकार उत्तराखंड के प्रचार-प्रसार के अवसर के रूप में भी देख रही है। इसीलिए प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बंधित हर छोटी छोटी बारीकियों पर गंभीरता से काम कर रही है।
 
 

आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठकें जारी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या लगातार आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं। अब खेल विभाग ने इन खेलों के लिए आयोजन स्थल भी तय कर दिए हैं। प्रदेश के सात शहरों में ये राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए इन शहरों में संबंधित खेलों का ढांचा तैयार किया जा रहा है। 

इसके साथ ही सरकार की मंशा 37वें राष्ट्रीय खेलों में 37 स्पर्धाएं कराने की है। भारतीय ओलंपिक संघ ने केवल 34 स्पर्धाओं को अनुमति दी है। ऐसे में प्रदेश सरकार तीन स्थानीय खेलों को भी इनमें जोड़ना चाहती है। ये खेल कौन से होंगे, इस पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही इन खेलों का चयन कर अनुमति के लिए ओलंपिक संघ को भेजा जाएगा।

विभिन्न शहरों में होने वाली स्पर्धाएं

देहरादून: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन बॉलिंग, बॉक्सिंग, नेटबाल, शूटिंग, रग्बी सेवन, टेनिस, कबड्डी और मार्डन पेंटाथलान।

हरिद्वार: हॉकी, इक्वेस्ट्रियन, कुश्ती।

ऋषिकेश: कैनोइंग और कयाकिंग।

गुलरभोज: स्प्रिंट, रोईंग।

हल्द्वानी: एक्वेटिक्स (स्विमिंग, वाटरपोलो, डाइविंग) जूडो, फुटबॉल, खो-खो, स्क्वाश, वुशु, ताइक्वांडो, ट्रायथलोन।

नैनीताल: गोल्फ, सेलिंग।

रुद्रपुर: हैंडबॉल, फेंसिंग व साइकिलिंग।

(Visited 37 times, 1 visits today)