हिमाचल के कुल्लू में 7 इमारतें देखते ही देखते जमींदोज, भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत

        

गुरुवार सुबह 30 सेकेंड के अंदर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू  में 7 इमारतें  हो गयी | मगर इस हादसे में कोई जनहानि नहीं गयी हैं | आपको बता दें कि पिछले 36 घंटों  से बारिश हो रही है | भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत हुई है | वहीं दो जगहों पर बादल फटे और जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं |  
बता दें कि कुल्लू में लगातार कई घंटों से भारी बारिश के चलते हालात भयावर होते जा रहे हैं। शिमला के कृष्णा नगर की तरह ही मकान ढहने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप वीरवार सुबह आठ मकान देखते ही देखते ढेर हो गए | 

3 दिन पहले इमारत करवा चुका थे खाली 

दरअसल लगातार भारी बारिश के चलते इन इमारतों पर दरारे आ गयी थी | जिसको देखते हुए प्रशासन ने इन सभी इमारतों को तीन दिन पहले ही खाली करवा लिया था। आज 7 इमारतों के गिरने के बाद भी  उसके आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

2  इमारतों में SBI और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की चलती थी शाखाएं 

आज ध्वस्त हुई 7 इमारतों में से दो इमारतों  में SBI और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। लेकिन भवनों में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखाओं को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया | 

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी 

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों- शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

 

(Visited 54 times, 1 visits today)