BJP की कोर कमेटी बैठक में नगर निगम और लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ चिंतन – प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक से  निकलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में भाजपा की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भी गहनता से  बातचीत हुई |  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने सभी मुद्दों पर दिशा निर्देश देते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मंत्री सांसद और विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ उपलब्धता बनाएं रखते हुए कार्य करने के पर जोर दिया | इसके अलावा  पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा  सीट जीतकर हैट्रिक करने का संकल्प भी लिया | 

उन्होंने दावा किया कि बागेश्वर उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को चुनाव क्षेत्र में समय देने के दिशा निर्देश दिए हैं। सरकार के कामकाज को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के कामकाज पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई है और सभी सांसदों ने संतोष व्यक्त किया है। कैबिनेट के खाली पद और दर्जाधारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच चर्चा हुई है|

इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। सरकार में लंबे समय से कैबिनेट मंत्री के पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विषय बैठक का हिस्सा नहीं थे पर इन पर मुख्यमंत्री तथा अन्य संबंधित लोगों की राष्ट्रीय अध्यक्ष से अलग से बातचीत हो रही है।

(Visited 24 times, 1 visits today)

2 thoughts on “BJP की कोर कमेटी बैठक में नगर निगम और लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ चिंतन – प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

Comments are closed.