ISRO ने किया आदित्य-एल1 मिशन लॉन्चिंग की तारीख का एलान, 2 सितंबर को  सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च

एजेंसी। PSLV-C57/Aditya-L1 Mission Launch चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। 

ISRO ने बताया कब लॉन्च होगा Aditya L1 mission 

आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को  सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली  सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।

 

ISRO चीफ ने सितंबर में लॉन्च की दी थी जानकारी

वैसे तो इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद सूर्य मिशन को लेकर कई दफा अपडेट दे चुके हैं, लेकिन अब मिशन की लॉन्चिंग की तारीख और समय भी सामने आ गया है। सोमनाथ ने कहा था कि ये मिशन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा।

(Visited 26 times, 1 visits today)