MP विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

भाजपा ने  मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है | इन 39 नामों में काफी बड़े बड़े नाम शामिल हैं | आपको बता दें कि बीजेपी MP में अब तक 78 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं| देर शाम जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत के लिए भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्रियों को भी उतार दिया है| इन केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं| वंही जीत की नई रणनीति के चलते पार्टी ने कई विधायकों के साथ-साथ कई परिजनों के टिकिट भी काट दिए हैं |

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  को इंदौर एक से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है। वैसे देखा जाय तो विजयवर्गीय 2015 से मध्य प्रदेश की राजनीति से दूर,केंद्रीय राजनीती में सक्रिय हैं . वंही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, वर्तमान में इस सीट पर उनके भाई जालम सिंह पटेल विधायक हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास से जहां से कुलस्ते के भाई राम प्यारे विधानसभा चुनाव हार गए थे। ऐसे में  केंद्रीय मंत्रियों के डैम पर भाजपा का चुनावी रथ कहाँ तक पहुँचता है देखना दिलचस्प रहेगा |

वरिष्ठ नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बीजेपी  इस बार के विधानसभा चुनाव में 6 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा  है |  जिसमें सैलाना (अजजा)- संगीता चारेल , भीकनगांव (अजजा)- नंदा ब्राह्मणे,  परासिया (अजा)- ज्योति डहेरिया, घोंडाडोंगरी (अजजा)- गंगा बाई उइके, सीधी- रीति पाठक, डबरा (अजा)- इमरती देवी का  नाम शामिल है | 

 

 

 

(Visited 323 times, 1 visits today)