आयुष्मान योजना के तहत अबतक 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड

प्रदेश में आयुष्यान योजना बहुत बड़ी राहत के तौर पर सामने आई है। राज्य में इस योजना के तहत अबतक 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि लगभग दस लाख  मरीजों का उपचार योजना के तहत किया जा चुका है। जिस पर सरकार ने लगभग 1900 करोड से अधिक़ की धनराशि खर्च कर दी है। 
 
उत्तराखंड सरकार प्रदेश के आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। राज्य में संचालित आयुष्मान योजना प्रदेश के लोगों के लिये संजीवनी का काम कर रही है। राज्य में अबतक लगभग 10 लाख  लोग आयुष्मान योजना के तहत अपना निःशुल्क उपचार कर चुके हैं, जिस पर राज्य सरकार 1900 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय कर चुकी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में अबतक 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य  मार्च 2024 तक प्रदेश में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का है ताकि प्रदेश के सभी लोगों को इस योजना से कवर किया जा सके। 
 
सुकून देते आंकड़े
 
जनपद  आयुष्मान कार्ड  उपचारित
 
अल्मोड़ा   272763         27086
            
बागेश्वर    119867       11829
 
चमोली    211040         35610
 
चंपावत  125272            17444
 
देहरादून  1112592       268779
 
हरिद्वार  908322          171210
 
नैनीताल 516223            87359
 
पौड़ी गढ़वाल  389934    82841
 
पिथौरागढ़   228072        31008
 
रूद्रप्रयाग   127111        21798
 
टिहरी       332797         58358
 
यूएस नगर     888549     149295
 
उत्तरकाशी    186226       33272
 
कुल         5418768         995889
 
 
 
(Visited 809 times, 1 visits today)