प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को प्रवासी भारतीय दिवस की दी शुभकामनाएं

एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति आपका समर्पण सराहनीय है।

क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस?

बता दें कि भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। नौ जनवरी 1915 में महान प्रवासी महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के कारण इस दिन को चुना गया।

पीएम मोदी ने की प्रवासियों की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट में दुनिया भर में भारत की भावना को मूर्त रूप देने, एकता और विविधता की भावना को बढ़ावा देने के लिए भी प्रवासियों की सराहना की। विदेश मंत्री ने भी शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक इंटरनेट एकाउंट पर कहा कि हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपका उत्कृष्ट योगदान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों के राजदूत के रूप में उन्होंने दुनिया भर में एक स्थायी प्रभाव डाला है। उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत भारत की वैश्विक प्रमुखता के पीछे प्रेरक शक्ति है।

(Visited 1,699 times, 1 visits today)