मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याओं को सुनने के बाद त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सीएम ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े, तथा उन्हें अनावश्यक देहरादून न आना पड़े। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने पद्म सिंह के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें किसानो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी किसानों का गन्ना पिराई के लिये मिलों मे आये तथा उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो, इसके निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डे को दूरभाष पर निर्देश दिये कि वे किसानों के प्रतिनिधियो से भेंट कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराये।
जन समस्याओं का तुरंत हो समाधान- सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
सीएम धामी ने 13 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, यूपीसीएल और पिडकुल भी शामिल
उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-२०२३, राज्य में औद्योगिक निवेश का सुनहरा अवसर
दर्दनाक कार हादसे में महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
(Visited 93 times, 1 visits today)