देहरादून मसूरी मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराई। कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों का मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार देहरादून से मसूरी जाते हुए चूनाखाल बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित हो गयी। जिससे कार सीधे पहाड़ से जा टकराई। और सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना से कार में बैठे लोगों को गम्भीर चोट आयी है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बिजनौर के हैं। घायलों में 2 पुरूष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज उप जिला चिकित्सालय मसूरी में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
Related posts:
श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरणः डॉ. धन सिंह रावत (6)
जोशीमठ : भू-धंसाव प्रभावितों के लिए बनाये जायेंगे प्री-फेब्रीकेटेड होम
खिलाड़ी अपनी कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम करेंगे रोशन : मुख्यमंत्री धामी
सीएम योगी ने बद्री-केदार के किए दर्शन, ब्रह्म कपाली में पितृों का तर्पण कर लिया आर्शीवाद
10 साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा
(Visited 141 times, 1 visits today)