सपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

लोकसभा चुनाव के लिए अब कम ही समय रह गया है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा प्रदेश कार्यालय में आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें भारी तादात में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भारी तादात में लोगों ने सपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी के स्वागत में नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

सभी को सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने गोपनीयता बनाए रखने और पार्टी के प्रति ईमानदार रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा द्वारा सदयस्ता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के तमाम जनपदों से आए लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने कहा कि आगे भी सदस्यता अभियान को जारी रखा जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सपा पार्टी के साथ जुड़ सकें। यही नहीं उन्होंने कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी पार्टी की तरफ से जोरशोर के साथ की जा रही है। 

(Visited 161 times, 1 visits today)