डॉ0 कल्पना सैनी : बीजेपी संगठन की पसंद और RSS के भरोसे ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

डॉ कल्पना सैनी ने दुर्गा वाहिनी, रुड़की उत्तराखंड के महासचिव और सेवाभारती मातृ मंडल, रुड़की की  अध्यक्ष और भाजपा के पार्षद, 1995-2000 के रूप में भी कार्य किया है। वह भाजपा, विहिप और योगी मंगलनाथ सरस्वती शिशु मंदिर में कई वरिष्ठ पद पर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक व्याख्याता के रूप में की और 1987 से गांधी महिला विद्यालय में प्राचार्य के रूप में कार्य किया और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए हिंदुत्व संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों का उपयोग किया।

डॉ कल्पना सैनी  भारतीय जनता पार्टी और RSS से लगभग 3 दशकों से जुड़ी है। उनका कार्यक्षेत्र रूड़की रहा है। वो 1995 मे आरएसएस की दुर्गावाहिनी की सदस्य बनी। सगठन मे रहते हुए उन्होने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वो  BJP सरकार मे राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। उसने पहले नेशनल फर्टिलाइजर्स निदेशक और रुड़की बीजेपी ( उत्तराखंड ) के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य  करने के साथ साथ वो राज्य सचिव व उत्तराखंड राज्य परिषद के राज्य अध्यक्ष के रूप मे 2003 से 2005 तक कार्य किया।

डॉ0 सैनि किसानों के परिवार में पैदा हुईं और मेरठ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के परिणाम प्राप्त करते हुए उन्होने संस्कृत में पीएचडी की डिग्री हासिल की। कल्पना सैनी 31 साल की उम्र में 1990 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी थीं और रुड़की में प्रिंसिपल के रूप में अपने रोजगार के दौरान भी संगठन से जुड़ी रहीं। 1995 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी के रुड़की के लिए पार्षद नियुक्त किया गया। वह उत्तराखंड में bjp सगठन और RSS की करीबी मानी जाती हैं।

2022 के विधानसभा चुनावो मे भारतीय जनता पार्टी को राज्य की मात् शक्ति अपना पूर्ण समर्थन दिया और BJP ने भी इसका सम्मान करते हुए राज्य मे पहली विधानसभा अध्यक्ष के रूप मे ऋतु खंडुरी और डॉ० कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर शायद अपना आभार जताया है। ये इतिहार मे पहली बार है जब उत्तराखंड राज्य से लोकसभा (श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ), राज्यसभा और विधानसभा के अध्यक्ष पद पर राज्य के महिला नेत्रत्व को जगह मिली है।

(Visited 19 times, 1 visits today)

One thought on “डॉ0 कल्पना सैनी : बीजेपी संगठन की पसंद और RSS के भरोसे ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Comments are closed.