PM मोदी को मिला ‘लीजन ऑफ ऑनर’ सम्मान, फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से मोदी हुए सम्मानित

PM मोदी आजकल फ्रांस की यात्रा पर हैं। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। दरअसल फ्रांस का ये सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।

पूर्व में ये हो चुके हैं सम्मानित

जानकारी के अनुसार फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से अब तक कई हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। जिसमे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित कई नामी हस्तियां शामिल हैं।

मोदी को अब तक मिल चुकें हैं ये सम्मान

जून 2023 – मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ द नाइल,
मई 2023- पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
मई 2023 – फिजी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
मई 2023 – पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार
वर्ष 2021- भूटान का ड्रुक ग्यालपो
वर्ष 2020 – अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट सम्मान
वर्ष 2019 – बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
वर्ष 2019 – मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
वर्ष 2019 – रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार
वर्ष 2019 – UAE का ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड
वर्ष 2018 – फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड
वर्ष 2016 – अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
वर्ष 2016 सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफअब्दुलअजीज अल सऊद

(Visited 70 times, 1 visits today)