दून में गर्मी से बुरा हाल, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

जून माह शुरू होते ही सूरज ने धरती पर आग बरसाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे हफ्ते लोगों को गर्मी का यही प्रकोप झेलना पड़ेगा। साथ ही 70 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले एक हफ्ते से मौसम में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस झुलसने वाली गर्मी के कारण को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगले एक हफ्ते गर्म हवाऐ चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस समय हवा में नमी न होने के कारण ड्राई हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गयी है। शुष्क हवाई पाकिस्तान से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रही हैं। जिससे तापमान में होने वाला परिवर्तन साफतौर पर दिखाई दे रहा है। अभी एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते 70 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

सात जून तक और अधिक गर्मी बढ़ने की सम्भावना है।

(Visited 25 times, 1 visits today)