चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच गया है। आपको बता दें कि आज चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने अपने दूसरे और अंतिम डी-ऑर्बिटिंग को पूरा कर लिया है। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी है|

https://twitter.com/isro/status/1692995757413192015?s=20

ISRO ने बताया कि लैंडर विक्रम ने खुद को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर लिया है जहां से चाँद का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल के लिए दूसरा डी-ऑर्बिटिंग आज (20 अगस्त, 2023) को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अब लैंडर मॉड्यूल की कक्षा 25 किमीx 134 किमी है। इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) उम्मीद के मुताबिक सही तरह से काम कर रहा है। लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त, 2023 को 17:30-18:30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल को गुरुवार को अलग किया गया था। भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डी-बूस्टिंग ऑपरेशन आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। लैंडर विक्रम ने खुद को एक ऐसी कक्षा में स्थापित कर लिया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है।

आपको बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर (LI) कैमरे से धरती और चांद की फोटो सामने आई है। चंद्रयान-3 ने फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिजोंटल विलोसिटी (LHVC) कैमरे से ली थी।

 

 

(Visited 15 times, 1 visits today)

One thought on “चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी

Comments are closed.