परेड ग्राउंड में लगा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार, उमड़ा भारी जन सैलाब

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री आज देहरादून पहुंचे है। ऐसे में परेड ग्राउंड में बागेश्वर धाम का भव्य दरबार लगाया गया। जिसमें भारी संख्या में जनता दरबार में पहुंची। बता दें कि उत्तराखंड में पहली बार बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों में धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। यही नहीं लोगों का सुबह 10 बजे से ही दरबार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ें – मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने केंद्र पोषित योजना, 15वें वित्त तथा पांचवें राज्य वित्त योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा भी जनता की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया गया था। यही नहीं जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के तय कार्यक्रम के अनुसार जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे,  इसके बाद उन्होंने राजपुर रोड के एक होटल में विश्राम किया और यहां से वह सीधे परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां धीरेन्द्र शास्त्री रात 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद रहे और वहां से लौटने के बाद रात्रि विश्राम के लिए होटल चले गए। बता दें कि 5 नवंबर को धीरेन्द्र शास्त्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

(Visited 965 times, 1 visits today)