पंचकेदार को हेली सेवा से जोड़ने की कवायत शुरू, जल्द शिव के चार धामों में भी होगी हेली सेवा

उत्तराखंड के पंचकेदारों को आम जन के लिए सुगम बनाने के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। जिसको लेकर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के चारों धामों को भी हेली सेवा से जोड़ने के सम्बंध में सुझाव मांगे गए हैं।

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। मान्यता है कि आज भी उत्तराखंड में देवताओं का वास है। शिव क्षेत्र होने के कारण यहाँ के आराध्य देव शिव हैं। उत्तराखंड के पंचकेदार में भगवान शिव के अलग -अलग अंगों की पूजा होती है। शिव के धाम केदारनाथ में आजकल श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए देश -विदेश से उत्तराखंड पहुँच रही है।

क्या हैं पंचकेदार

भगवान शंकर को समर्पित पांच धामों को पंचकेदार के नाम से जाना जाता है। जिसके अंतर्गत केदारनाथ, कल्पेश्वर,तुंगनाथ, रुद्रनाथ, और मध्यमहेश्वर आते हैं। यहाँ शिव के अलग-अलग अंगों की पूजा होती है। साथ ही कल्पेश्वर को छोड़कर शेष चारों धाम शीत काल मे बंद रहते हैं।

पंचकेदार में केदारनाथ का बड़ा महत्व

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ भी पंचकेदार में सम्मिलित है। जिसकी लोकप्रियता जग जाहिर है। मान्यता है कि केदारनाथ में भगवान शंकर साक्षात विराजमान हैं। वो भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। चारधामों में भी केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक है। भक्त असुविधा की परवाह किये बगैर भगवान के दर्शनों के लिए भारी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं।

हेली सेवा से बढ़ेगा पर्यटन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हेली सेवा के कारण केदारनाथ में श्रद्धालु आसानी से पहुँचकर भगवान के दर्शन कर लेते है। ठीक वैसे ही यदि चारों केदारों में भी हेली सेवा शुरू हो जाये तो बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री यहाँ भी आ सकेंगे। जिसके लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे गए है।

(Visited 9 times, 1 visits today)

One thought on “पंचकेदार को हेली सेवा से जोड़ने की कवायत शुरू, जल्द शिव के चार धामों में भी होगी हेली सेवा

Comments are closed.