उत्तराखंड HC के 12वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति विपिन सांघी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने शाम 6:15 पर उत्तराखंड के 12 वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को शपथ दिलाई।

आखिर कौन हैं न्यायमूर्ति विपिन सांघी

सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने बीते 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रह चुके न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। साल 1965 में वो परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और साल 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित(ऑनर्स)से स्नातक किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया। इसी वर्ष उन्होंने एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्रियों आदि के सम्मुख शपथ ली। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएस कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

(Visited 13 times, 1 visits today)

One thought on “उत्तराखंड HC के 12वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति विपिन सांघी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Comments are closed.