दरोगा भर्ती घोटाले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विजिलेंस ने देर रात दरोगा भर्ती घोटाले शामिल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये। साथ ही विजिलेंस ने फर्जी तरीके से भर्ती दरोगाओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को विजिलेंस टीम ने uksssc भर्ती घोटाले में शामिल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को शासन द्वारा वर्ष 2015 बैच में हुए दरोगा भर्ती घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। देर रात तक विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर आरोपियों की विस्तृत सूची प्राप्त हो गई थी।

शनिवार को अवकाश के बावजूद भी विजिलेंस के अधिकारी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटे रहे। दोपहर बाद जारी सूची में विजिलेंस ने 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इनमें जीबी पंत विवि के नरेंद्र सिंह जादौन, दिनेश चंद्र जोशी शामिल हैं, जबकि नकल सिंडिकेट बताए जा रहे हाकम सिंह, चंदन मनराल, केंद्र पाल, सादिक मूसा, रूपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नीतीश गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है विजिलेंस को फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं की सूची भी प्राप्त हुई है। जल्द ही उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किया जाएगा।

(Visited 21 times, 1 visits today)