मौसम ने ली करवट, फिर बदला मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग ने यलो और ओरेंज अलर्ट किया जारी

मैदानी इलाकों में बढ़ सकती है गर्मी, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बादल गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी को देहारादून सहित राज्य के कई 7 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। वहीं चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले 19 फरवरी को बारिश की संभावना जतायी थी। मगर अब मौसम विभाग के अनुसार  20 फरवरी से बारिश की उम्मीद की जा रही है।। राज्य के पहाड़ी जिलों की बात करें तो वहाँ हल्की बारिश और बर्फबारी के होने की संभावना हैं। वहीं मैदानी और घाटी वाले इलाकों में अचानक गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इन दिनों भी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 21 और 22 फरवरी को भी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों के कुछ स्थानों पर दो से तीन दिन तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में 19 और 20 फरवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। ऐसे में सर्दी और फ्लू के आसार ज्यादा होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

(Visited 20 times, 1 visits today)