उत्तराखंड: राजभवन में 8, 9 मार्च 2022 से आयोजित होगा वसंतोत्‍सव

देहरादून-उत्‍तराखंड राजभवन में आगामी आठ और नौ मार्च को वसंतोत्‍सव-2022 का आगाज़ होगा। राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।
वसंतोत्‍सव के संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बार दून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले छोटे कारीगर भी उत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस दौरान मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अम्बेसडर को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वसंतोत्‍सव में शहद उत्पादन, इत्र, ऐरोमैटिक पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों आदि को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

आम जनता के लिए पुष्प प्रदर्शनी आठ मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक जबकि 9 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। इस बार कुल 13 श्रेणियों में 147 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस बार की प्रदर्शनी इस मायने में खास रहने वाली है क्योकि इस बार फूलों के साथ- साथ गमलों पर भी फोकस रहेगाब। साथ ही वसंतोत्‍सव में फूलों की होली सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य थीम रहेगी। इस दौरान मां यमुना के मंदिर में अर्पित किए जाने वाली यमुना तुलसी या कुण्ज पर स्पेशल पोस्टल कवर, डाक विभाग के सौजन्य से जारी किया जाएगा। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई के साथ ही राजभवन में वसन्त उत्सव 2022 का शुभारंभ किया जाएगा। राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि इस वर्ष वंसत उत्सव पर आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएं। वसंत उत्सव में 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्यपाल बच्चों को सम्मानित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

(Visited 6 times, 1 visits today)