आज उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी… शीतलहर से सावधान रहें

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला चुका है। कल से उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में ठंड का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ गया है और बर्फबारी और बरसात की वजह से मौसम में भी तीव्र बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा जिसके चलते उत्तराखंड के 3 जिलों में कहीं-कहीं पर बर्फबारी और बारिश होने की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है । साथ ही आसपास के शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। इसके अलावा राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ में ही कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के लगभग बना रहेगा। अगर बात की जाए केदार घाटी की तो केदारनाथ और तुंगनाथ बर्फ से लकदक हो गए हैं जबकि निचले इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। नई टिहरी में 18 डिग्री अधिकतम तापमान 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नैनीताल में भी 18 डिग्री अधिकतम और 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया।

(Visited 7 times, 1 visits today)